-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
aa kaheen door chale jaaen ham
Title:aa kaheen door chale jaaen ham Movie:Laawaaris Singer:Alka Yagnik, Udit Narayan Music:Rajesh Roshan Lyricist:Javed Akhtar
आ कहीं दूर चले जाएं हम
दूर इतना कि हमें छू न सके कोई ग़म
आ कहीं दूर ...
फूलों और कलियों से महके हुए इक जंगल में
इक हसीं झील के साहिल पे हमारा घर हो
ओस में भीगी हुई घास पे हम चलते हों
रंग और नूर में डूबा हुआ हर मंज़र हो
मैं तुझे प्यार करूं मेरे सनम
तू मुझे प्यार करे मेरे सनम
आ कहीं दूर ...
आ आ
शाम का रंग हो गहरा तो सितारे जागे
रात जो आए तो रेशम से अंधेरे लाए
चाँद जब झील के पानी में नहाने उतरे
मेरी बाहों में तुझे देख के शरमा जाए
मैं तुझे प्यार करूं मेरे सनम
तू मुझे प्यार करे मेरे सनम
आ कहीं दूर ...