aae aao taare aasamaan ke dharatee pe kisane utaare

Title:aae aao taare aasamaan ke dharatee pe kisane utaare Movie:King Uncle Singer:Lata Mangeshkar Music:Rajesh Roshan Lyricist:Indeevar

English Text
देवलिपि


आए आओ तारे आसमां के धरती पे किसने उतारे
किस ने हम को तोड़ा हमें छोड़ा किसके सहारे

आए आओ हम रोशनी दे सकते हैं
हम घर चमका सकते हैं
बिछड़ी हुई खुशी किसी की हम वापस ला सकते हैं

आए आओ हम प्यार जता सकते हैं
हम राह दिखा सकते हैं
मुस्काएं तो पत्थर दिल को हम मोम बना सकते हैं
आए आओ तारे आसमां के ...

दिल माने जिसे वो ही अपना वैसे तो कौन है किसका
रिश्तों के लहू से बढ़ कर होता है दिलों का रिश्ता

आए आओ हम रहें न रहें यहां पर
यादें तो हमारी होंगी
दीवारों के लम्हों पर बातें तो हमारी होंगी
आए आओ तारे आसमां के ...