-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
aaee basant r^itu madamaatee
Title:aaee basant r^itu madamaatee Movie:Jawani Singer:Surendra, Husnbano Music:Anil Biswas Lyricist:Hazrat Aarzoo
दो : आई बसन्त ऋतु मदमाती -२
मन ललचाती उमंग बढ़ाती -२
सु : सोता प्रेम जगाती
दो : आई बसन्त ऋतु मदमाती
सु : सोता प्रेम जगाती
दो : आई बसन्त ऋतु मदमाती -२
ह : ( डार-डार से कन्चन बरसे
पात-पात से जोबन बरसे ) -२
फूल खिलाती जग महकाती हरियाली लहकाती -२
दो : आई बसन्त ऋतु मदमाती -२
सु : अम्बुआ डार पर कोयल बोले
( अम्बुआ डार पर कोयल बोले
मन का भेद पपीहा खोले ) -२
भँवरा छेड़ के गीत सुनाता
( भँवरा छेड़ के गीत सुनाता
कली-कली मुसकाती ) -२
दो : आई बसन्त ऋतु मदमाती -२
मन ललचाती उमंग बढ़ाती -२
सु : सोता प्रेम जगाती
दो : आई बसन्त ऋतु मदमाती
सु : सोता प्रेम जगाती
दो : आई बसन्त ऋतु मदमाती -२