-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
aaj duniyaa badee suhaanee hai
Title:aaj duniyaa badee suhaanee hai Movie:Nartaki Singer:Asha Bhonsle Music:Ravi Lyricist:Shakeel Badayuni
आज दुनिया बड़ी सुहानी है -२
कैसी रंगीन ज़िन्दगानी है -२
आज दुनिया बड़ी ...
जाने क्यूँ आज दिल में रह-रह कर मीठे-मीठे ख़्याल आते हैं
जाने क्यूँ आज मेरे होंठों पर कुछ अधूरे सवाल आते हैं
ये हक़ीक़त है या कहानी है -२
आज दुनिया बड़ी ...
यूँ नज़र आ रहा है जैसे कोई आज मेरे क़रीब आता हो
और दिल की हसीन राहों में ज़िन्दगी के दिए जलाता हो
जाने किसकी ये मेहरबानी है -२
आज दुनिया बड़ी ...