aaj hai karavaa chauth sakhee ree

Title:aaj hai karavaa chauth sakhee ree Movie:Bahu Beti Singer:Asha Bhonsle Music:Ravi Lyricist:Sahir Ludhianvi

English Text
देवलिपि


आज है करवा चौथ सखी री माँग ले सुख का दान
अपने सपनों के स्वामी का धर कर मन में ध्यान

जन्म-जन्म तक माँग का तेरी रंग पड़े ना फीका
जब तक चमकें चाँद-सितारे तब तक चमके टीका
बँधे रहें मनभाते प्रीतम के प्राणों से प्राण
आज है करवा चौथ ...

जो कोई माँगे आज लगन से युग-युग का सुख पाए
साथ सफल हो प्रेम अमर हो जीवन में रस आए
आज हर इक नारी को प्रभु से मिलता है वरदान
आज है करवा चौथ ...