aaj himaalay kee chotee se door hato ai duniyaa vaalo

Title:aaj himaalay kee chotee se door hato ai duniyaa vaalo Movie:Kismat Singer:Chorus, Khan Mastana, Ameerbai Karnataki Music:Anil Biswas Lyricist:Pradeep

English Text
देवलिपि


आज हिमालय की चोटी से फिर हम ने ललकरा है
दूर हटो ऐ दुनिया वालों हिन्दुस्तान हमारा है

जहाँ हमारा ताज-महल है और क़ुतब-मीनारा है
जहाँ हमारे मन्दिर मस्जिद सिखों का गुरुद्वारा है
इस धरती पर क़दम बढ़ाना अत्याचार तुम्हारा है

शुरू हुआ है जंग तुम्हारा जाग उठो हिन्दुस्तानी
तुम न किसी के आगे झुकना जर्मन हो या जापानी
आज सभी के लिये हमारा यही क़ौमी नारा है