-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
aaj kee mulaakaat bas itanee
Title:aaj kee mulaakaat bas itanee Movie:Bharosa Singer:Lata Mangeshkar, Mahendra Kapoor Music:Ravi Lyricist:Rajinder Krishan
फ़: आज की मुलाकात बस इतनी,
कर लेना बातें कल चाहे जितनी
म: अच्छी नहीं होती है ज़िद इतनी,
देखो हमें तुमसे है प्रीत कितनी
फ़: प्यार जो किया है जताते हो क्यूं,
बात ऐसी होठों पे लाते हो क्यूं
म: और हम जो पूछें सताते हो क्यूं,
अभी अभी आये अभी जाते हो क्यूं
म: कभी कभी ऐसे भी आया करो
चाँद निकले तो घर जाया करो
फ़: आयेंगे जायेंगे मरज़ी से हम
प्यार है तो नाज़ भी उठाया करो
म: ठहरो मैं दिल को सम्भालूं ज़रा
पलकों में तुमको छुपा लूं ज़रा
फ़: समझे ना अब तक मोहब्बत है क्या
आओ तुम्हे ये भी समझा दूं ज़रा