-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
aaj machee hai dhoom jhoom kushee men jhoom
Title:aaj machee hai dhoom jhoom kushee men jhoom Movie:Dard Singer:Uma Devi Music:Naushad Lyricist:Shakeel Badayuni
(आज मची है धूम
झूम ख़ुशी में झूम)-२
शौक़ भरा दिल नाचे गाये
तू क्यूं हो महरूम
झूम ख़ुशी में झूम
(दिल ने किया है दिल को इशारा
चलेंगे दोनों संग)-२
(कोई न समझे कोई न जाने)-२
(इस दुनिया का रंग)-२
दिल का फ़साना या मैं जानूँ
या उनको मालूम
झूम ख़ुशी में झूम
(आँखों ने इक राज़ बताया
दिल ने कही इक बात)-२
जगमग जगमग रहें जहाँ में
(काश यही दिन रात)-२
सोई हुई उम्मीदें जागीं
दिल का दामन चूम
झूम ख़ुशी में झूम