aaj naheen ye kaam chalo kal kar lenge

Title:aaj naheen ye kaam chalo kal kar lenge Movie:Dillagee (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:Rafique Husain Lyricist:Farhat Shahzad, Khalid Shareef

English Text
देवलिपि


आज नहीं ये काम चलो कल कर लेंगे
उसके चेहरे से आँखों को कल भर लेंगे
उस आहट पर कल मर लेंगे

कल उससे ऐसा कह देंगे
कल उससे ऐसा सुन लेंगे
ये काम भी कल निपटा लेंगे
जो गीत नहीं हम होंठों पर आ पाया आज
वो गीत चलो कल गा लेंगे

कल ज़ख़्म ये सब भर जायेंगे
ये आज डबो लो अश्क़ों में
कल जब ख़ुशियाँ घर आयेंगी
हम जी भर कर मुस्का लेंगे
जो आज गँवाया है हमने
कल उससे बेहतर पा लेंगे

जो कुछ होता है आज उसे हो जाने दो
कल सब अच्छा हो जायेगा
हर ज़ख़्म हर इक दुख दर्द अलम
सो जायेगा खो जायेगा
पर जान मेरी कल आयेगा