-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
aaj unase pahalee mulaaqaat hogee
Title:aaj unase pahalee mulaaqaat hogee Movie:Paraya Dhan Singer:Chorus, Kishore Kumar Music:R D Burman Lyricist:Anand Bakshi
को : ल लल्लल , ल लल्लल्ल
आज उनसे पहली मुलाक़ात होगी,
फिर आमने सामने बात होगी
फिर होगा क्या, क्या पता क्या खबर - २
(अनदेखा अन्जाना मुखड़ा कैसा होगा
ना जाने वो चाँद का टुकड़ा कैसा होगा) - २
मिलते ही उनसे हाय दिल में,
एक बेक़रारी सी दिन रात होगी
फिर होगा क्या
को : या यय्यय , या ययय
(बैठें होंगे रास्ते पे वो आँखें बिछाये
हर आहट पे सोचते होंगे, साजन आये ) - २
क्या हाल होगा, वहाँ कुछ ना पूछो
दिल में उमंगों कि बरात होगी
फिर होगा क्या
(खुलके होंगी तन्हाई में दिल की बातें
प्यासे तनमन पे होंगी रिम-झिम बरसातें ) - २
ऐ मेरे दिल ये भी तो सोच ले तू
कोई सहेली अगर साथ होगी
फिर होगा क्या