aankh milane kaa bahaanaa ho gayaa

Title:aankh milane kaa bahaanaa ho gayaa Movie:Lady Doctor Singer:Snehal Bhatkar, Hameeda Bano Music:Anil Biswas Lyricist:Wali Saheb

English Text
देवलिपि


आँख मिलने का बहाना हो गया
दिल बेगाना था बेगाना हो गया

तीर टेढ़ा उसने फैंका था मगर
आगे बढ़ के दिल निशाना हो गया

इन्तज़ारी में क़यामत आ गई
इक क़यामत उनका आना हो गया

जब से तुम मेरे हुए हो ए हुज़ूर
तब से दुश्मन कुल ज़माना हो गया

उनको देखा और फिर देखा वली
बात इतनी थी फ़साना हो गया