-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
aankhen to huee band magar dard jagaaye
Title:aankhen to huee band magar dard jagaaye Movie:Begum Singer:Ashok Kumar Music:Hariprasanna Das Lyricist:G S Nepali
आँखें तो हुई बन्द मगर, दर्द जगाये
दिल याद में किसीकी ज़रा रोने लगा रे
रोने लगा रे, रोने लगा रे
दिल याद में किसीकी ज़रा रोने लगा रे
दिल में दुखा ख़्वाब है, आँखों में अँधेरा
आँखों में अँधेरा
हो गया बरबाद मेरा रैन बसेरा
रैन बसेरा
अब होके जुदा दोनों, लगे हैं जा किनारे
दिल याद में किसीकी ज़रा रोने लगा रे
इश्क़ किया हुस्न की तस्वीरें बनाईं -२
छोड़ के तस्वीर एक, बाक़ी मिटाईं -२
अब जी रहा हूँ मैं, इसी तिनके के सहारे
दिल याद में किसी की ज़रा रोने लगा रे
मिलने की तमन्ना से मुझे चैन नहीं है
दिन रात मेरी प्रीत उसे ढूँढ रही है
आ जाये कहीं वो, मिल जाये कहीं वो -२
मिल जाये तो रखूँ उसे, पलकों में छुपाये
दिल याद में किसीकी ज़रा रोने लगा रे