-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:aankhon men aa jaa dil men samaa jaa Movie:Dulari Singer:Lata Mangeshkar Music:Naushad Lyricist:Shakeel Badayuni
आँखों में आ जा दिल में समा जा
मेरी कहानी सुन जा अपनी सुना जा -२
आँखों में आ जा दिल में समा जा
बिगड़ी है क़िस्मत जीवन है फीका
जीवन है फीका
आ तुझसे कह दूँ दुख अपने जी का -२
ओ दम भर को आ के मेरी बिगड़ी बना जा
आँखों में आ जा दिल में समा जा
मेरी कहानी सुन जा अपनी सुना जा
आँखों में आ जा दिल में समा जा
इस दिल को दुनिया तड़पा रही है
तड़पा रही है
ऐसे में तेरी याद आ रही है -२
ओ आ और आ के मुझे ग़म से छुड़ा जा
आँखों में आ जा दिल में समा जा
मेरी कहानी सुन जा अपनी सुना जा
आँखों में आ जा दिल में समा जा
छोड़े ना दुनिया दीवाना कर के
दीवाना कर के
जीना भी कोई जीना है मर के -२
ओ हाय मैं कैसे जियूँ ये तो बता जा
आँखों में आ जा दिल में समा जा
मेरी कहानी सुन जा अपनी सुना जा
आँखों में आ जा दिल में समा जा