aankhon men aankhen naa daalo mujhe kuchh hotaa hai

Title:aankhon men aankhen naa daalo mujhe kuchh hotaa hai Movie:Tumse Achcha Kaun Hai Singer:Lata Mangeshkar Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Hasrat Jaipuri

English Text
देवलिपि

आँखों में आँखें ना डालो मुझे कुछ होता है -२
बाँहों में बाँहें ना डालो मुझे कुछ होता है -२
हो हो हो हो हो -२
आँखों में आँखें ना डालो मुझे कुछ होता है -२

जाने क्या तुमने किया है बताऊँ कैसे -२
ज़ख़्म जो दिल पे लगा है दिखाऊँ कैसे -२
तीर इस दिल से निकालो मुझे कुछ होता है
आँखों में आँखें ना डालो मुझे कुछ होता है
हो हो हो हो हो -२
आँखों में आँखें ना डालो मुझे कुछ होता है

बोलो क्या बात है दामन बचाते क्यूँ हो -२
मैं कोई ग़ैर नहीं बात छुपाते क्यूँ हो -२
अपनी पलकों में छुपा लो मुझे कुछ होता है
आँखों में आँखें ना डालो मुझे कुछ होता है
हो हो हो हो हो -२
आँखों में आँखें ना डालो मुझे कुछ होता है

तुम पे मैं जान भी दे दूँ इशारा कर दो -२
शर्त इतनी है मेरी प्यार की झोली भर दो -२
तुम मुझे दिल में समा लो मुझे कुछ होता है
आँखों में आँखें ना डालो मुझे कुछ होता है
हो हो हो हो हो -२
आँखों में आँखें ना डालो मुझे कुछ होता है -२