aankhon aankhon men har ik raat guzar jaatee hai

Title:aankhon aankhon men har ik raat guzar jaatee hai Movie:Marvel Man Singer:Mubarak Begum Music:Robin Banerjee Lyricist:Yogesh

English Text
देवलिपि


आँखों आँखों में हर इक रात गुज़र जाती है -२
तुम नहीं आते हो तो याद भी क्यों आती है
आँखों आँखों में हर इक रात गुज़र जाती है

हम खयालों में बुला लेते हैं अक्सर तुमको -२
जब तबीयत ज़रा तनहाई से घबराता है -२
आँखों आँखों में हर इक रात गुज़र जाती है

हर इक आहट पे यूँ हम चौंक उठा करते हैं -२
जिस तरहा बिजली घटाओं में चमक जाती है
तुम नहीं आते हो तो, याद भी क्यों आती है
आँखों आँखों में हर इक रात गुज़र जाती है