aansoo ab tum kabhee na bahanaa

Title:aansoo ab tum kabhee na bahanaa Movie:Kaafila Singer:Lata Mangeshkar Music:Husnlal-Bhagatram Lyricist:Brajendra Gaud

English Text
देवलिपि


(आँसू अब तुम कभी न बहना)-२
(अपना दर्द किसी से न कहना)-२
आँसू अब तुम कभी न बहना

दिल का लहू जब आँखों में आये
आँसू बनकर ढलका जाये
(लोग लहू को पानी समझे)-२
तुम पलकों में छुपके रहना
आँसू अब तुम कभी न बहना
अपना दर्द किसी से न कहना
आँसू अब तुम कभी न बहना

प्रीत के सपने, सपना हो गये
मौत की नींद में अरमान सो गये
अन्गारों की माला पहनूँ
लुट गया सुख सुहाग का गहना
आँसू अब तुम कभी न बहना
अपना दर्द किसी से न कहना
आँसू अब तुम कभी न बहना