aansoo bharee hain ye jeevan kee raahen

Title:aansoo bharee hain ye jeevan kee raahen Movie:Parvarish Singer:Mukesh Music:Duttaram Lyricist:Hasrat Jaipuri

English Text
देवलिपि


आँसू भरी हैं ये जीवन की राहें
कोई उनसे कह दे हमें भूल जाएं
आँसू ...

वादे भुला दें क़सम तोड़ दें वो - (२)
हालत पे अपनी हमें छोड़ दें वो
उन्हें घर मुबारक हमें अपनी आँहें
कोई उनसे कह दे ...

बरबादियों की अजब दास्ताँ हूँ - (२)
शबनम भी रोए मैं वो पासबाँ हूँ
ऐसे जहाँ से क्यूँ हम दिल लगाएं
कोई उनसे कह दे ...
आँसू ...