aansooon kee chhaanv men bhee hans le o dilwaale

Title:aansooon kee chhaanv men bhee hans le o dilwaale Movie:Parichay Singer:Lata Mangeshkar Music:Sailesh Lyricist:Akhtar Yusuf

English Text
देवलिपि


( आंसूओं की छांव में भी हंस ले ओ दिल्वाले
क़िस्मत के उलझे हुए जाल को सुलझा ले ) -२

चुप भी ग़म की गोद में पलता है -२
डूब भी सुरज फिर निकलता है
मौसम बदलता है
बन जायेगी बिगडी हुई बात भी मतवाले

आंसूओं की छांव में भी हंस ले ओ दिल्वाले
क़िस्मत के उलझे हुए जाल को सुलझा ले

गीत खामोशी का सुहाना है -२
हर धडकन एक शोख़ तराना है
मासूम फ़साना है
सुन ले ज़रा दिल की सदा अरे ओ भोले भाले

( आंसूओं की छांव में भी हंस ले ओ दिल्वाले
क़िस्मत के उलझे हुए जाल को सुलझा ले ) -२