aao mil jaaen ham sugandh aur suman kee tarah

Title:aao mil jaaen ham sugandh aur suman kee tarah Movie:Prem Geet Singer:Jagjit Singh, Chitra Singh Music:Jagjit Singh Lyricist:Indeevar

English Text
देवलिपि


आओ मिल जाएं हम सुगंध और सुमन की तरह
एक हो जाएं चलो जान और बदन की तरह

दिल के मन्दिर में सजा रखी है मूरत तेरी
मेरे जीने की तो सूरत है ये सूरत तेरी
रात दिन साथ रहें सीने में धड़कन की तरह, आओ...

एक जीवन की खुशी तुमने दी इक इक पल में
भर दिया सारे जग का प्यार मेरे आँचल में
प्यार का एक भी पल प्यारा है जीवन की तरह, आओ...