aap ye soch ke milate hue ghabaraate hain

Title:aap ye soch ke milate hue ghabaraate hain Movie:Dil Kho Gayaa Singer:Kumar Sanu, Sadhana Sargam Music:Raees Bhartiya Lyricist:Rani Malik

English Text
देवलिपि


आप ये सोच के मिलते हुए घबराते हैं
रोज़ मिलने से मुहब्बत के मज़े जाते हैं
हाँ हम यही सोच के मिलते हुए घबराते हैं
रोज़ मिलने से ...

इक नशा होता है अजी ऐसी मुलाकातों में
हम न आएंगे सनम आपकी इन बातों में
आपको हमपे यकीं करना पड़ेगा इक दिन
हम जो कहते हैं ये मौसम भी समझाते हैं
हम यही सोच के ...

दिल मचलता है मिले आपसे पर डरते हैं
आपकी ऐसी अदा पर ही हम तो मरते हैं
आप हमको ज़रा आशिक़ मिज़ाज लगते हैं
इन ख्यालों से ही आते हुए शरमाते हैं
हम यही सोच के ...

रोज़ मिलने से मुहब्बत के मज़े आते हैं