aapase pyaar huaa jaataa hai

Title:aapase pyaar huaa jaataa hai Movie:Shama Singer:Suraiyya Music:Ghulam Mohammad Lyricist:Kaifi Azmi

English Text
देवलिपि


आप से प्यार हुआ जाता है
खेल दुश्वार हुआ जाता है

तुमने क्यों प्यार से देखा मुझको - २
दर्द बेज़ार हुआ जाता है

इस तमन्न में कि तुम दोगे सज़ा, तुम दोगे सज़ा
दिल गुनाहग़ार हुआ जाता है

दिल जो हर क़ैद से घबराता था, घबराता था
ख़ुद ही गिरफ़्तार हुआ जाता है