-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:aarazoo thee dushman dil kaa hai jo mere Movie:Roop Ki Raani Choron Kaa Raajaa Singer:Sadhana Sargam Music:Laxmikant, Pyarelal Lyricist:Javed Akhtar
आरज़ू थी दिल को जिसकी दूर वो मंज़िल नहीं
आज या तो मैं नहीं या आज वो क़ातिल नहीं
दुश्मन दिल का है जो मेरे
सुना है आज वो आएगा आएगा
आज उसे जानूंगी मैं
आज उसे पहचानूंगी मैं
आज नहीं बच पाएगा पाएगा
चैन गंवाया बचपन में
आज लगी है मेरे तन मन में
राहों में गलियों दर्पण में
ढूंढूं जिसे हर दर्पण में
सामने आए तो वो
चेहरा दिखाए तो वो
कब तक खुद को छुपाएगा छुपाएगा
दुश्मन दिल का है जो मेरे ...
अब ये रूप दिखाऊंगी मैं
जिसने मिटाई मेरी खुशी उसको आज मिटाऊंगी मैं
खतरे भी झेलूंगी
जान से खेलूंगी
दुश्मन जान से जाएगा जाएगा
दुश्मन दिल का है जो मेरे ...
कब से फिरती हूँ मैं दीवानी
घर आंगन से मैं अनजानी
दिल पे छाए हैं यादों के बादल
आँखों से बरसे है पानी
जिसने ये ग़म दिया
जिसने ये सितम किया
आज बहुत पछताएगा पछताएगा
दुश्मन दिल का है जो मेरे ...