-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
aashaa ne khel rachaayaa - - pankaj mullick
Title:aashaa ne khel rachaayaa - - pankaj mullick Movie:non-Film Singer:Pankaj Mullick Music:Pankaj Mullick Lyricist:unknown
आशा ने खेल रचाया
बन बन के हमें बनाया
तन मन में आग लगाई
सुख का सन्सार जलाया
आशा ने खेल रचाया
( जब हम अपनापन भूले
और प्रेम का झूला झूले ) -२
तब फेर के हमसे आँखें -२
इस दिल का दिया बुझाया
आशा ने खेल रचाया
दीनों का सहारा रूठा
तूफ़ान जिगर पर टूटा
सीने में बिजली तड़पी
आँखों में
आँखों में अंधेरा चाया
( दुख दर्द में डूबा डूबा
इक गीत है अरमानों का ) -२
दिल धो कर दिल में जिसको -२
आहों के फेर लगाया
आशा ने खेल रचाया