aate jaate pahaloo men aayaa koee

Title:aate jaate pahaloo men aayaa koee Movie:Yahudi Singer:Lata Mangeshkar Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Shailendra Singh

English Text
देवलिपि


आते जाते पहलू में आया कोई
मेरे दिल बतला न छुपा
आज से मैं तुझे दिल कहूँ या दिलरुबा

तेरी सुनूँ और सुनती रहूँ
मैं अपनी तड़प छुपा लूँ
फिर भी कहाँ तक सब्र करूँ
मैं खुद को कितना संभालूँ
आते जाते ...

मस्त नज़र तूने ये क्या किया
लिया ये कौन सा बदला
है ये शराब-ए-नज़र का असर
कि मुझे दिल भी न संभला
आते जाते ...

तेरा तसव्वुर तेरा ही ग़म
लबों पे अब तेरा तराना
नींद से भी अब कहती हूँ मैं
तू उनको ख़्वाब में लाना
आते जाते ...