aavaaz de rahaa hai koee aasamaan se

Title:aavaaz de rahaa hai koee aasamaan se Movie:Gauhar Singer:Sudha Malhotra Music:Ghulam Mohammad Lyricist:Shakeel Badayuni

English Text
देवलिपि


आवाज़ दे रहा है कोई आस्मान से
आजा मेरे जहाँ में अपने जहान से
आवाज़ दे रहा है कोई

बेचैन कर रहीं हैं बुलावे की हर सदा
हर साँस पे धड़कता है यूँ आज दिल मेरा
जैसे हवा की मौज से बुझने लगे दिया
बुझने लगे दिया
ये राज़ वो है कह न सकूं जो ज़ुबान से
आजा मेरे जहाँ में अपने जहान से
आवाज़ दे रहा है कोई

पलकों में आँसुओं को छुपाये हुए हूँ मैं
तारों से अपने घर को सजाये हुए हूँ मैं
साजन की धुन ज़बाँ पे लाये हुए हूँ मैं
लाये हुए हूँ मैं
है बेखबर ज़माना मेरी दास्तान से
आजा मेरे जहाँ में अपने जहान से
आवाज़ दे रहा है कोई