aayaa na hamako pyaar jataanaa

Title:aayaa na hamako pyaar jataanaa Movie:Pehchan Singer:Mukesh, Suman Kalyanpur Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Indeevar

English Text
देवलिपि


आया न हमको प्यार जताना, प्यार कभी से तुझे करते हैं
भोलापन तेरा भा गया हमको, सादगी पर तेरी मरते हैं

जिसने हमारे दिल को समझा वो एक तेरा ही दिल है
तेरा आँचल बस अपनी यही तो मंज़िल है
भोलापन तेरा ...

सूरत अच्छी सीरत अच्छी तू तो एक है लाखों में
ख़ुद पे भरोसा बढ़ जाता है जब तेरे साथ गुज़रते हैं
भोलापन तेरा ...

एक ही जीवन में तो दिल की प्यास बुझा नहीं पायेंगे
तुझको फिर पाने के लिये हम अगले जनम में आयेंगे
प्यार अमर है अमर ही रहेगा
मरने वाले इनसान मरते हैं
भोलापन तेरा ...