-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:aayaa aayaa yaar kaa salaam pyaar se mere naam Movie:Jaisi Karni Waisi Bharni Singer:Sadhana Sargam, Mohammed Aziz Music:Rajesh Roshan Lyricist:Indeevar
सलाम सलाम सलाम सलाम
आया आया यार का सलाम प्यार से मेरे नाम
आँखों में रहने लगा तू साँसों में बसने लगा तू
दिलरुबा मेरी ज़िंदगी आज से तेरे नाम
आया आया यार का ...
ना कोई दीवार न कोई पहरा हमको नहीं कोई ग़म-ए-जुदाई
आज मिलाया ऐसे ख़ुदा ने मिल गई हो हमको ख़ुदाई
तूने क़ुबूल किया है हाथ जो थाम लिया
ना जाने कब की दुआ आ गई मेरे काम
आया आया यार का ...
ख्वाबों को तूने हक़ीक़त में बदला खुशियों की बारात ले के तू आया
बन के दुल्हन मेरे घर आ गई तू दिल से लिपटने लगा मेरा साया
कल तक रहे जो अधूरे अरमां हुए आज पूरे
होंठों को आब-ए-हयात मिला तोड़ दिया मैने जाम
आया आया यार का ...
आँखों में रहने लगी तू साँसों में बसने लगी तू
दिलरुबा मेरी ज़िंदगी आज से तेरे नाम
आया आया यार का ...