-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ab chhalakate hue saagar naheen dekhe jaate
Title:ab chhalakate hue saagar naheen dekhe jaate Movie:At Her Best Begum Akhtar (Non-Film) Singer:Begum Akhtar Music:unknown Lyricist:Ali Ahmed Jaleeli
अब छलकते हुए सागर नहीं देखे जाते
तौबा के बाद ये मंज़र नहीं देखे जाते
मस्त कर के मुझे, औरों को लगा मुंह साक़ी
ये करम होश में रह कर नहीं देखे जाते
साथ हर एक को इस राह में चलना होगा
इश्क़ में रहज़ान-ओ-रहबार नहीं देखे जाते
हम ने देखा है ज़माने का बदलना लेकिन
उन के बदले हुए तेवर नहीं देखे जाते