-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:ab do dilon kee mushkil aasaan ho gaee hai Movie:Pooja Ke Phool Singer:Mohammad Rafi, Asha Bhonsle Music:Madan Mohan Lyricist:Rajinder Krishan
र : अब दो दिलों की मुश्किल आसान हो गई है
दुनिया को मोहब्बत की पहचान हो गई है
ल : अब प्यार की हर मंज़िल आसान हो गई है
आपस में दो दिलों की पहचान हो गई है
र : इस रास्ते से गुज़रा इक दिन कोई बेचारा
ना जाने किस अदा से तुमने उसे पुकारा
ऐसा किया इशारा कुछ सोच के बेचारा
वो हो गया तुम्हारा
दुनिया भी देखकर ये हैरान हो गई है
ल : कब से तुम्हारी ख़ातिर हम राह में पड़े थे
इक रोज़ फिर ये देखा तुम सामने खड़े थे
ऐसी नज़र मिलाई दुनिया मुझे भुलाई
कुछ सोच भी न पाई
जैसे कि रूह मेरी बेजान हो गई है
र : मिलना था जिनको अब वो दीवाने मिल गए हैं
ल : तेरी दास्ताँ से मेरे अफ़साने मिल गए हैं
र : अब एक ही कहानी अब एक ही फ़साना
अब एक ही तराना
ल : दो जिस्म तो हैं लेकिन इक जान हो गई है