-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ab kahaan pyaar men paakeezagee kaa naam-o-nishaan - - runa laila
Title:ab kahaan pyaar men paakeezagee kaa naam-o-nishaan - - runa laila Movie:non-Film Singer:Runa Laila Music:unknown Lyricist:unknown
अब कहाँ प्यार में पाकीज़गी का नाम-ओ-निशाँ
जिस्म की भूक है और इसके सिवा कुछ भी नहीं
वो सदी बीत चुकी जिसमें थे लैला मजनू
आज तो सिर्फ़ है दुनिया में दिखावे का जुनूँ
और फिर ढूँढते फिरते हैं मुहब्बत का सुकूँ
इन इरादों में गुनाहों के सिवा कुछ भी नहीं
ज़ुल्म होता है अंधेरों में हवस पलती है
जिसमें ताक़त है यहाँ उसकी सदा चलती है
ज़ख़्म ताज़ा हैं मगर फिर भी छुरी चलती है
मर्ज़ कुछ ऐसे भी हैं जिनकी दवा कुछ भी नहीं