-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ab to binaa tumhaare muhabbat ke vatan men
Title:ab to binaa tumhaare muhabbat ke vatan men Movie:Dilwaale Kabhi Naa Haare Singer:Anuradha Paudwal Music:Nadeem, Shravan Lyricist:Mahendra Dehlvi
अब तो बिना तुम्हारे मुहब्बत के वतन में
या अश्क़ बरसते हैं या फिर आग सावन में
अब तो बिना तुम्हारे ...
तुम से बिछड़ के दर्द के घेरों में आ गए
हम रोशनी से दूर अंधेरों में आ गए
अब जा के फ़र्क़ जाना जुदाई में मिलन में
अब तो बिना तुम्हारे ...
दुश्मन बने आप ही अपनी खुशी के हम
ऐ दोस्त बिन तुम्हारे भी देखेंगे जी के हम
खुद आग लगा बैठे हैं हम अपने चमन में
अब तो बिना तुम्हारे ...
तुमको न कोई शिकवा कभी हो नसीब से
कोई भी ग़म न गुज़रे तुम्हारे करीब से
आयें तुम्हारे ग़म भी हमारे नसीब में
अब तो बिना तुम्हारे ...