ab to mere kudaa mujhe jalavaa dikhaaiye

Title:ab to mere kudaa mujhe jalavaa dikhaaiye Movie:Tareef us Khuda Ki (Non-Film) Singer:Jagjit Singh, Chitra Singh Music:unknown Lyricist:unknown

English Text
देवलिपि


अब तो मेरे ख़ुदा मुझे जलवा दिखाइये
अपने नमाज़ियों का कहा मान जाइये

कुछ कह रही हैं आप से सीने की धड़कनें
मेरा नहीं तो दिल का कहा मान जाइये
अपने नमाज़ियों का कहा मान जाइये

मैं जानता हूँ तू बड़ा रहमत-नवाज़ है
सब के दिलों पे रहम का जादु जगाइये
अपने नमाज़ियों का कहा मान जाइये

मुद्दत से तिश्नगी है तुम्हारे जमाल की
नूर-ए-कमाल से ज़रा पर्दा उठाइये
अपने नमाज़ियों का कहा मान जाइये