-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ab to naheen duniyaa men kaheen apanaa thikaanaa
Title:ab to naheen duniyaa men kaheen apanaa thikaanaa Movie:Nadan Singer:Noorjahan Music:K Datta Lyricist:Zia Sarhadi
अब तो नहीं दुनिया में कहीं अपना ठिकाना
दुश्मन है ज़माना
अब किस से कहें, कौन सुने अपना फ़साना,
दुश्मन है ज़माना
माना के हर एक तरह से लाचार हुए हैं
सब काम हमारे लिये दुश्वार हुए हैं
लेकिन कभी सदमों से डरे हैं, न डरेंगे
सब सहते रहेंगे
बन जायेंगे तक़दीर के तीरों का निशाना
दुश्मन है ज़माना
(आएगा अगर जी में कि रोयें तो हँसेंगे)२
इस तरह जियेंगे
सोयी हुई तक़दीर को आता है जगाना,
दुश्मन है ज़माना