-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ab to yahee hain dil kee duaaen
Title:ab to yahee hain dil kee duaaen Movie:At Her Best Begum Akhtar (Non-Film) Singer:Begum Akhtar Music:unknown Lyricist:Taskeen Qureshi
अब तो यही हैं दिल की दुआएं
भूलने वाले भूल ही जायें
वजह-ए-सितम कुछ हो तो बतायें
एक मोहब्बत लाख ख़तायें
दर्द-ए-मोहब्बत दिल में छुपाया
आँख के आँसू कैसे छुपायें
होश और उनकी दीद का दावा
देखने वाले होश में आयें
दिल की तबाही भूले नहीं हम
देते हैं अब तक उनको दुआएं
रंग-ए-ज़माना देखने वाले
उनकी नज़र भी देखते जायें
शग़ल-ए-मोहब्बत अब है ये तस्कीं
शेर कहें और जी बहलायें