-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
abhee to sajee hai muraadon kee duniyaa
Title:abhee to sajee hai muraadon kee duniyaa Movie:Zindagi Singer:Lata Mangeshkar Music:Mohammed Shafi Niyazi Lyricist:Kaifi Azmi
अभी तो सजी है मुरादों की दुनिया -२
अभी से ये दुनिया मिटायेंगे कैसे
कहानी अधूरी है और रात बाकी
चिराग़-ए-तमन्ना बुझायेंगे कैसे
( उमंगें जवाँ हैं मुहब्बत जवाँ है
अभी जान देने की फ़ुरसत कहाँ है ) -२
बहारों के दिन हैं बहारों की रातें
ख़िज़ाँ को गले से लगायेंगे कैसे
अभी तो सजी है
( हँसा कर रुलाना बना कर मिटाना
कहीं तुझ को ज़ालिम न समझे ज़माना ) -२
जो इन्साफ़ तेरा नहीं है तो मालिक
तेरे सामने सर झुकायेंगे कैसे
अभी तो सजी है मुरादों की दुनिया
अभी से ये दुनिया मिटायेंगे कैसे
अभी तो सजी है