-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
achchhaa hee huaa dil toot gayaa
Title:achchhaa hee huaa dil toot gayaa Movie:Maa Behan Aur Beewee Singer:Mohammad Rafi, Sharda Music:Sharda Lyricist:Qamar Jalalabadi, Vedpal Sharma
अच्छा ही हुआ दिल टूट गया
अच्छा ही हुआ जो तूने किया
लूँगा न कभी अब नाम-ए-वफ़ा
अच्छा ही हुआ ...
था जिनका रूप निग़ाहों में
वो है गैरों की बाँहों में
किस बात का बदला मुझसे लिया
अच्छा ही हुआ ...
नक़ली थे फूल मोहब्बत के
झूठे थे वादे उल्फ़त के
हर बन्धन से मैं छूट गया
अच्छा ही हुआ ...
दिल में तो सोचा क्या-क्या था
तेरा प्यार तो रेत का दरिया था
ना तैर सका ना डूब सका
अच्छा ही हुआ ...