-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
agar mujhase muhabbat hai
Title:agar mujhase muhabbat hai Movie:Aapki Parchhaiyan Singer:Lata Mangeshkar Music:Madan Mohan Lyricist:Raja Mehdi Ali Khan
अगर मुझ से मुहब्बत है मुझे सब अपने ग़म दे दो
इन आँखों का हर इक आँसू मुझे मेरी क़सम दे दो
अगर मुझ से ...
तुम्हारे ग़म को अपना ग़म बना लूँ तो क़रार आए
तुम्हारा दर्द सीने में छुपा लूँ तो क़रार आए
वो हर शय जो तुम्हें दुख दे मुझे मेरे सनम दे दो
अगर मुझ से ...
शरीक-ए-ज़िंदगी को क्यूँ शरीक-ए-ग़म नहीं करते
दुखों को बाँट कर क्यूँ इन दुखों को कम नहीं करते
तड़प इस दिल की थोड़ी सी मुझेमेरे सनम दे दो
अगर मुझ से ...