-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
agar sun le to ik nagamaa huzoor-e-yaar laayaa hoon
Title:agar sun le to ik nagamaa huzoor-e-yaar laayaa hoon Movie:Ek Raaz Singer:Kishore Kumar Music:Chitragupt Lyricist:Majrooh Sultanpuri
अगर सुन ले तो इक नगमा हुज़ूर-ए-यार लाया हूँ
वो कली चटकी कि दिल टूटा पर इक झंकार लाया हूँ
अगर सुन ले तू एक नग़मा ...
मुझे मालूम है इतना कि मैं क्या मेरी क़ीमत क्या
जो सब कुछ था जो कुछ भी नहीं ऐसा प्यार लाया हूँ
अगर सुन ले तू इक नग़मा ...
अचानक आ गिरी बिजली तो फिर सूरत यही निकली
उजड़ गया दिल तो अब ज़ख़्मों का गुलज़ार लाया हूँ
अगर सुन ले तू इक नग़मा ...
अजब हूँ मैं भी दीवाना अजब है मेरा नज़राना
के उनके लिए अपनी वफ़ा का टूटा हार लाया हूँ
अगर सुन ले तू इक नग़मा ...