-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ahal-e-dil yoon bhee nibhaa lete hain
Title:ahal-e-dil yoon bhee nibhaa lete hain Movie:Dard Singer:Bhupinder Music:Khaiyyam Lyricist:Naqsh Lyallpuri
अहल-ए-दिल यूँ भी निभा लेते हैं
दर्द सीने में छुपा लेते हैं
दिल कि महफ़िल में उजालों के लिये
याद की शमा जला लेते हैं
दर्द सीने में ...
जलते मौसम में भी ये दीवाने
कुछ हसीं फूल खिला लेते हैं
दर्द सीने में ...
अपनी आँखों को बनाकर ये ज़ुबाँ
कितने अफ़साने सुना लेते हैं
दर्द सीने में ...
जिनको जीना है मोहब्बत के लिये
अपनी हस्ती को मिटा लेते हैं
दर्द सीने में ...
अहल-ए-दिल यूँ भी निभा लेते हैं
दर्द सीने में छुपा लेते हैं