ai aasamaan ke raahee haay saavan ban gae nain

Title:ai aasamaan ke raahee haay saavan ban gae nain Movie:Krorepati Singer:Asha Bhonsle Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Hasrat Jaipuri

English Text
देवलिपि


ऐ आसमाँ के राही तू ही गवाह रहना
थमता नहीं है कबसे इन आँसुओं का बहना
तेरा अगर गुज़र हो इस देश की तरफ़ से
कोई तड़प रहा है इतना ही उनसे कहना

हाय सावन बन गए नैन
सावन बन गए नैन पिया बिन
सावन बन गए नैन

सूना-सूना घर है बलम बिन सूने हैं दिन-रैन
हो पूछो न जी के बैन
सावन बन गए ...

नैन हमारे गंगा-जमना
बादल से ये हरगिज़ कम ना
मुश्क़िल है अँसुवन का थमना
कटती नहीं मोसे बिरहा की रैन
सावन बन गए ...

दिल के छाले फूट गए हैं
प्यार के तारे टूट गए हैं
चोर मेरे मन लूट गए हैं
मिलता नहीं मुझ अभागन को चैन
सावन बन गए ...