ai chaand nikal aa

Title:ai chaand nikal aa Movie:Muskarahat Singer:C Ramchandra, Beenapani Mukharji Music:C Ramchandra Lyricist:Pt. Ishwar Chandra Kapoor

English Text
देवलिपि


ऐ चाँद निकल आ

तारों की टोलियों को तेरा इन्तज़ार है
सागर की मस्त लहरों का दिल बेक़रार है
देख न तरसा -२
ऐ चाँद निकल आ ...

जीवन का शुरू आज नया दौर हुआ है
मन में मेरे मीठा-मीठा शोर हुआ है
अब और न जला
ऐ चाँद निकल आ ...