ai dard-e-hijr-e-yaar gazal kah rahaa hoon main

Title:ai dard-e-hijr-e-yaar gazal kah rahaa hoon main Movie:Yaadgar Ghazlen (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:unknown Lyricist:unknown

English Text
देवलिपि


ऐ दर्द-ए-हिज्र-ए-यार ग़ज़ल कह रहा हूँ मैं
बे-मौसम-ए-बहार ग़ज़ल कह रहा हूँ मैं

मेरे बयान-ए-ग़म का तसलसुल न टूट जाये
ग़ेसू ज़रा सँवार ग़ज़ल कह रहा हूँ मैं

राज़-ओ-नयाज़-ए-इश्क़ में क्या दख़्ल है तेरा
हट फ़िक़्र-ए-रोज़गार ग़ज़ल कह रहा हूँ मैं

साक़ी बयान-ए-शौक़ में रंगीनियाँ भी हों
ला जाम-ए-ख़ुश-गवार ग़ज़ल कह रहा हूँ मैं

तुझसा सुखन-शनास कोई दूसरा नहीं
सुन ऐ ख़याल-ए-यार ग़ज़ल कह रहा हूँ मैं