-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ai dil mujhe aisee jagah le chal jahaan koee na ho
Title:ai dil mujhe aisee jagah le chal jahaan koee na ho Movie:Arzoo Singer:Talat Mehmood Music:Anil Biswas Lyricist:Majrooh Sultanpuri
ऐ दिल मुझे ऐसी जगह ले चल जहाँ कोई न हो
अपना पराया मेहरबां ना-मेहरबां कोई न हो
ऐ दिल मुझे ऐसी जगह ले चल
जा कर कहीं खो जाऊँ मैं, नींद आए और सो जाऊँ मैं
नींद आए और सो जाऊँ मैं
दुनिया मुझे ढूँढे मगर मेरा निशां कोई न हो
ऐ दिल मुझे ऐसी जगह ले चल
उल्फ़त का बदला मिल गया, वो ग़म लुटा वो दिल गया
वो ग़म लुटा वो दिल गया
चलना है सब से दूर दूर अब कारवां कोई न हो
अपना पराया मेहरबां ना-मेहरबां कोई न हो
ऐ दिल मुझे ऐसी जगह ले चल जहाँ कोई न हो