ai hamasafar bataa de manzil teree kidhar hai

Title:ai hamasafar bataa de manzil teree kidhar hai Movie:Mohar Singer:Mohammad Rafi, Lata Mangeshkar Music:Madan Mohan Lyricist:Rajinder Krishan

English Text
देवलिपि


ल : ऐ हमसफ़र बता दे मंज़िल तेरी किधर है
र : जिसकी नहीं है मंज़िल ये इश्क़ वो सफ़र है
ल : ऐ हमसफ़र बता ...

ये प्यार की तमन्ना जिस दिल में मुस्कराए
वो दिल चिराग़ बनकर दुनिया को जगमगाए
शब को भी दिन बना दे उल्फ़त में वो असर है
र : जिसकी नहीं है ...

मंज़ूर इश्क़ को है ख़ुशियाँ मिले या आहें
हँस के जो ग़म भी सह ले ये इश्क़ का जिगर है
ल : ऐ हमसफ़र बता ...

इक साथ हम चले हैं दुनिया बसा के दिल की
र : रंगीन हसरतों से महफ़िल सजा के दिल की
ल : इस वक़्त प्यार अपना दुनिया से बेख़बर है
र : जिसकी नहीं है ...