ai havaa kuchh to bataa haan tum laut aanaa

Title:ai havaa kuchh to bataa haan tum laut aanaa Movie:Maachis Singer:Lata Mangeshkar, Chorus Music:Vishal Lyricist:Gulzar

English Text
देवलिपि


ल: ए आ आ ए या आ -२

ऐ हवा
ऐ हवा कुछ तो बता
जानेवालों का पता

ऐ हवा कुछ तो बता
जानेवालों का पता
काली घटाओ तुम सूखे पहाड़ों को
लौट आना
हाँ तुम लौट आना

ए आ आ ए या आ

जंगल से जाती पगड़ण्डियों पे -२
देखो तो शायद पाँव पड़े हों
कोहरे की दूधिया ठण्दी गुफ़ा में
बादल पहन के शायद खड़े हों
हौले से कानों में मेरा कहा कहना
लौट आना
हाँ तुम लौट आना

ए आ आ ए या आ

को:

ल: रिसने लगा है झीलों का पानी -२
घुलने लगा है शाम का सोना
कहाँ से थामूँ रात की चादर
कहाँ से पकड़ूँ धूप का कोना
जाइयो पास उनके मेरा कहा कहना
लौट आना
हाँ तुम लौट आना

ए आ आ ए या आ

ऐ हवा कुछ तो बता
जानेवालों का पता
काली घटाओ तुम सूखे पहाड़ों को
लौट आना
हाँ तुम लौट आना -२
लौट आना -३