ai mohabbat tere anjaam pe ronaa aayaa

Title:ai mohabbat tere anjaam pe ronaa aayaa Movie:Golden Moments Begum Akhtar (Non-Film) Singer:Begum Akhtar Music:Murli Manohar Swarup Lyricist:Shakeel Badayuni

English Text
देवलिपि


ऐ मोहब्बत तेरे अंजाम पे रोना आया
जाने क्यूँ आज तेरे नाम पे रोना आया

यूँ तो हर शाम उमीदों में गुज़र जाती थी
आज कुछ बात है जो शाम पे रोना आया

कभी तक़दीर का मातम कभी दुनिया का गिला
मंज़िल-ए-इश्क़ में हर गाम पे रोना आया

जब हुआ ज़िक्र ज़माने में मोहब्बत का शकील
मुझको अपने दिल-ए-नाकाम पे रोना आया