-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ai prem teree balihaaree ho ham nayaa qareenaa seekh gaye
Title:ai prem teree balihaaree ho ham nayaa qareenaa seekh gaye Movie:Roti Singer:Begum Akhtar Music:Anil Biswas Lyricist:Dr Safdar Aah
आ ऽ ऽ
ऐ प्रेम तेरी बलिहारी हो हम नया क़रीना सीख गए
जी कर तो मरना सका अब मर कर जीना सीख गए
ऐ प्रेम तेरी बलिहारी हो
इन मद भरे नैनों ने तेरे क्यूँ आँखों, आँखों पिलायी है
प्यालों से पीने वाले भी बिन-प्याले पीना सीख गए
ऐ प्रेम तेरी बलिहारी हो ...
दुख-दर्द दिया, बीमार किया, अब ख़ुद ही तसल्ली देते हैं
ज़ख़्मों के लगाने वाले ही ज़ख़मों का सीना सीख गए
ऐ प्रेम तेरी बलिहारी हो ...