ai pyaase dil bezubaan

Title:ai pyaase dil bezubaan Movie:Begunaah Singer:Mukesh Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Shailendra Singh

English Text
देवलिपि


ऐ प्यासे दिल बेज़ुबां तुझको ले जाऊँ कहाँ (२)
आ ...
आग को आग में ढाल के कब तक जी बहलायेगा
ऐ प्यासे दिल बेज़ुबां

(घटा झुकी और हवा चली तो हमने किसी को याद किया
चाहत के वीराने को उनके ग़म से आबाद किया ) - २
ऐ प्यासे दिल बेज़ुबां मौसम की ये मस्तियां आ ...
आग को आग में ढाल के कब तक जी बहलयेगा
ऐ प्यासे दिल बेज़ुबां

(तारे नहीं अंगारे हैं वो अब चाँद भी जैसे जलता है
नींद कहाँ सीने पे कोई भारी क़दमों से चलता है ) - २
ऐ प्यासे दिल बेज़ुबां दर्द है तेरी दास्तां आ ...
आग को आग में ढाल के कब तक जी बहलयेगा
ऐ प्यासे दिल बेज़ुबां

कहाँ वो दिन अब कहाँ वो रातें तुम रूठे क़िस्मत रूठी
ग़ैर से भेद छुपाने को हम हंसते फिरे हँसी झूठी
ऐ प्यासे दिल बेज़ुबां लुट के रहा तेरा जहां आ ...
आग को आग में ढाल के कब तक जी बहलायेगा
ऐ प्यासे दिल बेज़ुबां