-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ai shammaa too bataa teraa parawaanaa kaun hai
Title:ai shammaa too bataa teraa parawaanaa kaun hai Movie:Dastan Singer:Suraiyya Music:Naushad Lyricist:Shakeel Badayuni
( ऐ शम्मा तू बता
ऐ शम्मा तू बता
तेरा परवाना कौन है
लूटा है जिसने तुझको
वो दीवाना कौन है ) -२
ऐ शम्मा तू बता
( महफ़िल में सब हैं
प्यार का साग़र पिये हुये
प्यार का साग़र पिये हुये ) -२
पहलू में अपने दर्द की
दुनिया लिये हुये
जो तेरा हो चुका -२
वो मस्ताना कौन है
लूटा है जिसने तुझको
वो दीवाना कौन है
ऐ शम्मा तू बता
( होंठों पे दिल की बात ये
क्यूँ आ के रह गई
क्यूँ आ के रह गई ) -२
देखा ये किसको आँक जो
शरमा के रह गई
कह दे तू हाल-ए-दिल -२
यहाँ बेगाना कौन है
लूटा है जिसने तुझको
वो दीवाना कौन है
ऐ शम्मा तू बता