-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ai zindagee ye lamhaa jee lene de
Title:ai zindagee ye lamhaa jee lene de Movie:Filhaal Singer:Asha Bhonsle Music:Anu Malik Lyricist:Gulzar
ऐ ज़िंदगी ये लम्हा जी लेने दे
ओ पहले से लिखा कुछ भी नहीं
रोज़ नया कुछ लिखती है तू
जो भी लिखा है दिल से जिया है
ये लम्हा फ़िल्हाल जी लेने दे
मासूम सी हँसी बेवजह ही कभी
होंठों पे खिल जाती है
अनजान सी खुशी बहती हुई कभी
साहिल पे मिल जाती है
ये अनजाना सा डर अजनबी है मगर
खूबसूरत है जी लेने दे
ये लम्हा फ़िल्हाल ...
दिल ही में रहता है आँखों में बहता है
कच्चा सा इक ख्वाब है
लगता सवाल है शायद जवाब है
दिल फिर भी बेताब है
ये सुकूं है तो है ये जुनूं है तो है
खूबसूरत है जी लेने दे
ये लम्हा फ़िल्हाल ...